गुना | 17 जून 2026
गुना के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फैक्ट्री परिसर में खेती में उपयोग होने वाले प्लास्टिक पाइपों का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आने के बाद तेजी से जलने लगा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष के पति अरविंद गुप्ता ने बताया कि लगातार तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि समय रहते दमकल दल के पहुंचने से आग को अन्य इकाइयों तक फैलने से रोक लिया गया।
इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच तथा हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
नोट खबर को अपडेट किया जाएगा
Continue With Google
Comments (0)