Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

धरनावदा में दिल दहला देने वाली घटना: कुएं में उतरे लोगों की रहस्यमयी मौत, गांव में मचा हड़कंप

गुना के धरनावदा में बड़ा हादसा: बछड़ा बचाने कुएं में उतरे 6 लोग, दम घुटने से 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

गुना ज़िले के धरनावदा कस्बे में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन और स्तब्ध कर दिया। एक गाय का बछड़ा कुएं में गिर गया था, जिसे बचाने के प्रयास में 6 लोग एक के बाद एक कुएं में उतरते गए — लेकिन दमघोंटू माहौल के चलते सभी बेहोश हो गए।


यह घटना मंगलवार दोपहर की है। सबसे पहले मन्नू कुशवाह कुएं में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने अंदर दम घुटने की शिकायत की और बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी सोनू कुशवाह नीचे गए, लेकिन वही हाल उनका भी हुआ।

इसके बाद मदद के लिए परिवार का ही सदस्य पवन कुशवाह, फिर गांव के एक सहरिया युवकगुरुद्वारा ओझा और शिवचरण साहू भी कुएं में उतरे — लेकिन दम घुटने के कारण एक-एक कर सभी बेहोश हो गए।

गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक लकड़ी की खटिया में रस्सी बांधकर कुएं में डाली और पवन कुशवाह, मन्नू, सोनू और सहरिया युवक को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्भाग्यवश गुरुद्वारा ओझा और शिवचरण साहू को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही धरनावदा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

क्या जहरीली गैस है जिम्मेदार?

हालांकि घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुएं में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी की वजह से दम घुटने की स्थिति बनी हो सकती है।

सिटी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा

इस हादसे ने न केवल धरनावदा बल्कि पूरे गुना जिले को गम में डुबो दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

🕯️ ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।

नोट:- यह खबर निरंतर अपडेट की जा रही है

Post a Comment

1 Comments