Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुना में सड़कों पर जानलेवा गड्ढे, ओवरब्रिज पर जागरूक ग्रुप का विरोध – बोले, विभाग नहीं जागा तो खुद भरेंगे गड्ढे

गुना, 3 मई 2025 गुना से कैलाश कुशवाह की रिपोर्ट 

गुना शहर की जर्जर होती सड़कों ने अब आम नागरिकों के सब्र का बाँध तोड़ दिया है।  महावीरपुरा ओवरब्रिज  जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों को लेकर शनिवार को  एक जागरूक नागरिक ग्रुप ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया।


गड्ढों को चूने से किया हाईलाइट

ग्रुप के सदस्यों ने ओवरब्रिज पर बने गड्ढों को चूना डालकर हाईलाइट किया, ताकि वे लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों की नजर में आएं। उनका कहना है कि ये गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं और इनकी अनदेखी  जनजीवन को खतरे में डाल रही है। 


सड़कें बन चुकी हैं दुर्घटना का कारण

शहर के कई हिस्सों – मुख्य मार्गों, मोहल्लों और गलियों में गड्ढों का साम्राज्य है। हर दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इन्हीं रास्तों से रोज गुजरते हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

"खुद भरेंगे गड्ढे" – चेतावनी

जागरूक ग्रुप ने प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे जनसहयोग से खुद सड़कों की मरम्मत करेंगे।  उनका यह प्रयास न केवल प्रशासन की *विफलता की ओर इशारा करता है, बल्कि जनता की पीड़ा और चिंता  को भी उजागर करता है।

जनता का सवाल: कब जागेगा सिस्टम?

इस विरोध के बाद एक बार फिर सवाल खड़ा हुआ है – आखिर कब जागेगा सिस्टम? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?

अब जनता चुप नहीं बैठेगी – सड़क पर भी उतरेगी और गड्ढे भी भरेगी।

Post a Comment

0 Comments