गुना पुलिस ने 11 दिन में सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट : कैलाश कुशवाह,गुना
गुना, विजयपुर – विजयपुर थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए महज 11 दिनों में हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
हत्या की साजिश: पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या
17 मई 2025 को विजयपुर-पालिका रोड पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान भारत सिंह (उम्र 45) निवासी सावन भादो, थाना आरोन के रूप में की गई। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी शक्करिया बाई ने अपने प्रेमी निरंजन सिंह के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर जांच करते हुए तीन दिन में शक्करिया बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक भी जब्त
मुख्य आरोपी निरंजन सिंह की तलाश राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में की गई। बीती रात थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार को सूचना मिली कि आरोपी अपनी ससुराल मुहासा खुर्द आया हुआ है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे मुंहासा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और हीरो होंडा डीलक्स बाइक भी जब्त की।
पूछताछ में निरंजन ने कबूल किया कि उसने शक्करिया बाई के कहने पर भारत सिंह की हत्या की थी।
तेरहवीं पर गिरफ्तारी की खबर से परिजनों में खुशी
आज मृतक भारत सिंह की तेरहवीं थी। इसी दिन उसके परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिली, जिससे वे भावुक हो गए और पुलिस की सराहना की। परिजनों ने कहा – “भाई को खो दिया, लेकिन गुनहगारों को इतनी जल्दी पकड़ लेना पुलिस का काबिल-ए-तारीफ काम है।”
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि हरिचरण मीणा, आरक्षक जगदीप सिंह तोमर, आरक्षक अनिल धाकड़, आरक्षक नरेश मंडेलिया और महिला आरक्षक सपना रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।
0 Comments