गुना | 29 अप्रैल
मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत एक युवक ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। घटना पुराने रूठियाई क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रद्युम्न शहरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसने मंगलवार 28 अप्रैल शाम करीब 6:00 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन करीब 8 घंटे बाद, 29 अप्रैल रात 2:15 बजे उसकी मौत हो गई।
5 साल का रिश्ता, पत्नी-बेटी को भी छोड़ा
परिजनों के मुताबिक, प्रद्युम्न का हमीरपुर की एक युवती से पिछले 5 साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और बच्ची को छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, उसने युवती के साथ मंदिर में शादी करने का भी दावा किया था।
शादी की खबर बनी मौत की वजह
बताया जा रहा है कि हाल ही में युवक को जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई है और बारात आने वाली है। यह खबर सुनते ही वह मानसिक रूप से टूट गया और उसने करीब 10 सल्फास की गोलियां खा लीं।
![]() |
| सल्फास की गोलियों के साथ सोशल मीडिया पर विडियो की अपलोड |
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के पिता मांगीलाल शहरिया ने आरोप लगाया है कि युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाए और उनके बेटे को आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
.png)


0 Comments